श्रमेव जयते’’ मोबाईल एप के माध्यम से अब घर बैठे मिलेगी पंजीयन की सुविधा

श्रमेव जयते’’ मोबाईल एप के माध्यम से अब घर बैठे मिलेगी पंजीयन की सुविधा

02-Nov-2022    4:54:36 pm    35   

कोरिया 02 नवम्बर 2022/श्रम पदाधिकारी ने बताया कि प्रदेश के श्रमिकों की सुविधा के लिये छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग द्वारा ’’श्रमेव जयते’’ मोबाईल ऐप का निर्माण किया गया है जिसके माध्यम से घर बैठे अपने माबाईल से ही योजना हेतु स्वयं पंजीयन कर निःशुल्क  आवेदन कर सकते है। उन्होंने बताया कि इस मोबाइल ऐप में क्यूआर कोड स्कैनर, पंजीयन कार्ड डाउनलोड करना एवं पलायन की जानकारी दिये जाने जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध है।
उन्होनें लोगों को श्रमेव जयते मोबाईल ऐप का उपयोग अधिक से अधिक करते हुए अपना समय बचाने एवं विभाग की सुविधाओं का लाभ आसानी से प्राप्त करने की अपील करते हुए बताया कि श्रमेव जयते मोबाइल ऐप गूूगल प्ले स्टोर में भी उपलब्ध है एवं लिंक https://play.google.com/store/apps/details?id=Raipur.nic.cglabour से भी डाउनलोड किया जा सकता है।